Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

पोटका विधायक द्वारा राज्य खाद्य निगम के गोदाम में औचक निरीक्षण, कई अनियमितता पाई गई।


जमशेदपुर: आज पोटका विधायक श्री संजीव सरदार जी के द्वारा जमशेदपुर प्रखंड खाद्य निगम के गोदाम में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विधायक जी द्वारा कई अनियमितताओं का उजागर किया गया।
कई दिनों से कालाबाजारी तथा परिवहन संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही थी और जिसकी शिकायत विधायक जी को कई दिनों से मिल रहे थी। जिसमें विधायक जी द्वारा निरीक्षण कर परिवहन अभिकर्ता के द्वारा की जा रही कालाबाजारी को उजागर किया गया ।विधायक संजीव सरदार जी ने स्वयं निरीक्षण कर इस मामले को वरीय अधिकारी को जांच का आदेश दिया है।

Comments