Tuesday, August 25, 2020

जमशेदपुर : आर्थिक तंगी से परेशान सलून संचालक ने नदी में कूद कर दी जान, तीन दिन में दो नाई ने की खुदकुशी

जमशेदपुर: सरकार द्वारा सलून खोलने पर लगाई गई रोक अब भी जारी है। सरकार के इस निर्णय से कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके है। इसी से हताश होकर जमशेदपुर के विभिन्न इलाको में लोगों के खुदकुशी करने का दौर जारी है। ताजा घटना सोनारी स्थित कुंज नगर बाल बिहार की है जहाँ सैलून संचालक 42 वर्षीय जोधि ठाकुर ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव घाटशिला में नदी किनारे तैरता हुआ मिला। परिवार वालो ने बताया 25 अगस्त को मृतक के गुमशुदगी की जानकारी सोनारी थाना में दी गई थी। बताया जाता है जोधी ठाकुर का पूरा परिवार सलून बंद होने के कारण पिछले पांच महीने से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पंचवटी नगर में जोधी ठाकुर सैलून चलता था। तीन महीने से दुकान का किराया नही दे पाने के कारण दुकान मालिक ने  दुकान खाली करा दिया था। लॉक डाउन में दूकान बंद होने से वह दूकान मालिक को किराया नहीं दे पा रहा था। उसका पूरा परिवार भूखे रहने को विवश था। आखिरकार तंग आकर वह घर से अचानक गायब हो गया और मंगलवार की सुबह उसकी मौत की खबर घर वालो को मिली। मालूम हो की 23 अगस्त को भी सोनारी के एक सैलून संचालक ने अपने ही दुकान में आर्थिक तंग से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. नाई जागृति मंच ने इस घटना को दुखद करार दिया है।_

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...