जमशेदपुर: राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत 10 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का संचालन पूर्वी सिंहभूम जिले में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को डीईसी व अल्बेंडाजोल का टैबलेट वितरित किया गया। ज्ञातव्य हो कि 10 से 20 अगस्त 2020 तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन(MDA) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं कोविड-19 के मद्देनजर सरकार के निर्देशानुसार कंटेन्मेंट जोन में दवा का वितरण नहीं किया जा रहा है। दवा वितरण टीम द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए लोगों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। आपको बता दें कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माता, 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के साथ-साथ वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को छोड़कर जिले के सभी लोगों को दवाई दी जा रही है। वहीं वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मीना कालुंडिया की देखरेख में वीबीडी कार्यालय की टीम द्वारा जनसंपर्क एवं अन्य कार्यालयों में दवा का वितरण किया गया जिनमें फाइनेंशियल लॉजिस्टिक असिस्टेंट अनु कुमारी, दीपक पारा, पवित्रा महतो आदि शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment