बर्मामाइंस में आजसू जिला उपाध्यक्ष पर अपराधी गोलियां चलाकर भागे, थाने में बवाल...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशें बेकार से दिख रही है। इसी कड़ी में पुनः 1 घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। जमशेदपुर के बर्मामाइंस में रहने वाले आजसू के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह पर अपराधियों ने बीती रात फायरिंग कर दी. इस घटना को उनके घर बर्मामाइंस स्टार टॉकीज के पास ही अंजाम दिया गया. रात करीब दस बजे अपराधियों ने फायरिंग की. इस फायरिंग की घटना सीसीटीवी में भी दिखा है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अब बर्मामाइंस थाना की पुलिस यह कह रही है कि गोलियां सिर्फ चलायी गयी है और जब लगी ही नहीं है तो फिर एफआइआर की क्या जरूरत है. इस घटना के बाद पुलिस के इस तरह के रवैये से आजसू ने भारी नाराजगी है.
Comments
Post a Comment