भालूबासा में दो हथियारबंद अपराधी लूट और चोरी के नियत से घर में घुसे, 2 महिलाओं को बनाया बंधक, स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ा, दूसरा फरार...
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा एरिया में दो हथियारबंद अपराधी लूट और चोरी की नीयत से पहुंचे। यहां भोलानाथ भवन के नाम से एक घर में दोनों अपराधी पहुंचे। अंदर पहुंचने के बाद दोनों अपराधियों ने चंदा मांगने की बात कही। फिर मौका देखकर दोनों ने घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने घर में मौजूद डेढ़ साल की बच्ची के गले पर चाकू रखकर रुपए की डिमांड की। इसी दौरान घर की नौकरानी अपनी बेटी के साथ पहुंची और सारा माजरा देखकर शोर मचाने लगी। इसी दौरान नौकरानी की बेटी भागकर पड़ोसी के पास पहुंची। सूचना के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं दूसरा अपराधी भागने में कामयाब रहा।
Comments
Post a Comment